Chitrakoot News : पेड़ गिरने से टूटा तार, ट्रेनों का आवागमन प्रभावित, यात्रियों ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Chitrakoot News चित्रकूट में पेड़ गिरने से तार टूटने से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित।

Chitrakoot News चित्रकूट में पेड़ गिरने से तार टूटने से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित। इस पर यात्रियों ने हंगामा किया। इससे कई घंटों तक ट्रेनें देर तक स्टेशनों पर खड़ी रहीं।

चित्रकूट, अमृत विचार। भरतकूप रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को पेड़ गिरने से रेलवे लाइन के खंभे की तार टूट गई, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। कई ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ, इनको स्टेशनों पर रोक दिया गया। नाराज यात्रियों ने चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया। स्टेशन प्रबंधक ने इनको समझाया। इससे कई घंटों तक ट्रेनें देर तक स्टेशनों पर खड़ी रहीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर लगभग पौने तीन बजे भरतकूप रेलवे स्टेशन के पास आउटर पर लगा एक बड़ा वृक्ष गिर गया। इससे किनारे के तीन खंभे गिर गए और विद्युतापूर्ति ठप हो गई। इससे ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। मानिकपुर-कानपुर पैसेंजर को चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन पर खड़ी की गई। वहीं प्रयागराज-अंबेडकरनगर एक्सप्रेस को खोह, इंटरसिटी कानपुर को भरतकूप, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को मानिकपुर और दादरा-गोरखपुर एक्सप्रेस को बदौसा रेलवे स्टेशन पर खड़ा कराया गया।

इस दौरान गाड़ियों की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों व ट्रेनों के यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर हंगामा करना शुरू कर दिया। कई अपने टिकट वापस कर घर लौट गए। रेलवे स्टेशन प्रबंधक आरसी यादव ने हंगामा कर रहे यात्रियों को समझाकर शांत कराया गया।

संबंधित समाचार