Etawah News : लायन सफारी पार्क में तीन दिन पहले जन्मे शावक की मौत, मथुरा में होगा पोस्टमार्टम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Etawah News इटावा में तीन दिन पहले जन्मे शावक की मौत।

Etawah News इटावा के सफारी पार्क में तीन दिन पहले जन्मे शावक की मौत हो गई। मथुरा में पोस्टमार्टम होने पर उसके मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

इटावा, अमृत विचार। सफारी पार्क में 3 दिन पहले जन्मे शावक की मौत हो गई है। फिलहाल उसके शव को लेकर सफारी के कर्मचारी मथुरा गए हैं जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा। इटावा सफारी पार्क में शेरनी जेसिका ने 31 जनवरी की शाम को 6:10 पर एक शावक को जन्म दिया था उसके बाद से शेरनी और सावट को एक बीडिंग सेंटर में रखा गया था जहां सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही थी। 3 फरवरी की रात में अचानक नवजात शावक की मौत हो गई। शासक की जन्म को लेकर सफारी में खुशियों का माहौल था लेकिन शवक की मौत हो जाने के बाद से सफारी में सन्नाटा है मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा।

संबंधित समाचार