अमेठी: पत्थर नसब के बाद भी नहीं मिला कब्जा, सेवानिवृत्त सेना का जवान लगा रहा अधिकारियों का चक्कर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा में पत्थर नसब के बाद भी सेवानिवृत्त सेना के जवान को उसके ही जमीन पर कब्जा नहीं मिल पा रहा है। शनिवार को अमेठी तहसील पहुंचकर पीड़ित ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देते हुए अधिकारियों से कब्जा दिलाने की मांग की है।

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा निवासी इंद्र बहादुर सिंह पुत्र कड़े दिन सिंह सेना में रहकर देश की सेवा कर चुके हैं सेवानिवृत्त होने के बाद जब वह अपने गांव पहुंचे और अपने खेती की जमीन पर कब्जा करना चाहा तो उनके विपक्षी ने उन्हें उनके ही जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया।

जिसके बाद पीड़ित ने हकबरारी दायर कर बीते 4 महीने पहले पत्थर नसीब की कार्यवाही पुलिस और अधिकारियों की मौजूदगी में करवाया। लेकिन फिर भी अभी तक उनके विपक्षी उन्हें उनके जमीन पर कब्जा नहीं करने दे रहे हैं घर बनाने के प्रयास पर सेवानिवृत्त सेना के जवान को जान से मारने की धमकी देकर धमका रहे हैं।

पीड़ित सेवानिवृत्ति सेना के जवान इंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि उनका बेटा भी फौज में है और सरहद पर देश की रक्षा कर रहा है लेकिन यहां उनके परिवार की सुरक्षा खतरे में है वहां अपने ही जमीन पर निर्माण कार्य व खेती नहीं कर पा रहा है और पुलिस और अधिकारियों के पास चक्कर लगा रहा है लेकिन उसका सुनने वाला कोई नहीं है वही पीड़ित सेवानिवृत्त सेना के जवान को समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों द्वारा जांचकर कार्यवाही  का आश्वासन दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-देवरिया: फूफा और उसका बेटा निकला मासूम बालक का कातिल, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार