बाराबंकी पहुंचे अवनीश अवस्थी,बोले - पूरे देश में धड़केगा आईआईटी कानपुर का दिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर में बड़ा निवेश करने जा रहा हिंद ग्रुप आफ मेडिकल साइंसेज

बाराबंकी, अमृत विचार। सीएम योगी के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने शनिवार को यहां कहा कि आईआईटी कानपुर अब मेडिकल क्षेत्र में बड़ा काम करने जा रहा है। यहां आर्टिफिशियल हॉर्ट तैयार किए जाएंगे। जिसका लाभ पूरे देश ही नहीं विश्व को मिलेगा। जिस पर तेजी से कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में पीपीपी मॉडल पर एयर एंबुलेंस को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।

अवनीश अवस्थी हिंद मेडिकल कॉलेज में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा क्लिनिकल रिसर्च इंडस्ट्री चार लाख करोड़ की है। जिसमें उत्तर प्रदेश में निवेश शून्य है। हम चैट जीडीपी का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। मेडिकल ट्रांसक्रिप्शन इंडस्ट्री 5 लाख 20 हजार करोड़ की है। जिसमें उत्तर प्रदेश में 52000 करोड का व्यवसाय किया जा सकता है। पिछले वर्षों में हमारी ग्रोथ 10 से 11% रही है। जिसे हम 17% की ओर ले जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश विश्व का पांचवा सबसे बड़ा देश है। इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो चुका है। कानून व्यवस्था पर सरकार की जीरो टॉलरेंस की स्थिति है। आयुर्वेद दवाइयों के निर्माण फार्मा सेक्टर तथा मेडिकल डिवाइस पार्क के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। छात्रों को इस दिशा में आगे बढ़ना होगा। इनोवेशन स्टार्टअप इंटरनेट के रूप में आगे बढ़ाने के ढेर सारे अवसर हैं। रीसेंट छात्रों को बायोडिजाइन तैयार करनी होगी। शोध छात्रों को पेटेंट की ओर ले जाना होगा।

अटल बिहारी बाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ संजीव मिश्रा ने कहा कि छात्रों को नौकरी के लिए नहीं बल्कि नौकरी देने वाले के रूप में तैयार करना होगा। चिकित्सा के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार ने कहा कि तकनीकी के जिस युग में हम 1990 में जी रहे थे हेल्थ कि ऐसी स्थिति 2023 में है। चिकित्सा के क्षेत्र में सर्विस डिलीवरी का माध्यम परिवर्तित हो गया है। अब मेडिकल के लोग अकेले आगे नहीं बढ़ सकते उन्हें दूसरे क्षेत्रों के लोगों के साथ समन्वय स्थापित करना होगा।

इस अवसर पर डिजिटली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश निवेशकों का डिस्टलेशन बनकर उभरा है हम नए भारत का ग्रोथ इंजन बनने जा रहे हैं सर्वाधिक इंफ्रास्ट्रक्चर तीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, उन्नाव एयरपोर्ट एक्सप्रेस वे का संजाल हमने तैयार कर लिया है। उत्तर प्रदेश की जीडीपी देश से अधिक है।

इसके पूर्व एके सचान ने कहा कि उत्तर प्रदेश गो एयर एंबुलेंस की जरूरत है। जिससे मरीजों की जान तुरंत बताई जा सकेगी। हम पीपीपी मॉडल पर इसमें सहयोग करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आयुष्मान कार्ड का दायरा बढ़ाने की भी आवश्यकता जताई।

सीतापुर में विश्वविद्यालय खोलेगा हिंद इंस्टीट्यूट
हिंद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल कॉलेजेज की चेयर पर्सन डॉक्टर रिचा मिश्रा ने कहा कि सीतापुर में उनके पास 50 एकड़ जमीन उपलब्ध है जिसमें वह विश्वविद्यालय मनाने जा रही हैं। यहां उनके पास 20 एकड़ जमीन मुख्य मार्ग पर मौजूद है जिसमें उनकी आयुष दवाओं के निर्माण की योजना है। सीतापुर में ही वे मेडिकल डिवाइस पार्क का भी निर्माण कराने जा रही हैं।

ये भी पढ़ें -VIDEO: हरदोई में अखिलेश यादव पर बोले मंत्री नितिन अग्रवाल- जनता ने सपा को नकारा    

संबंधित समाचार