आज का राशिफल। 05 फरवरी, 2023
मेष
आज व्यापार में जबरदस्त गति होने की संभावना है। मानसिक रूप से संतुष्ट रहेंगे। अपने खर्चों का हिसाब रखें। अनावश्यक बातों में समय नष्ट न करें। नौकरीपेशा लोगों को परेशानी हो सकती है। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है।
वृष
आज आपका ध्यान व्यर्थ गतिविधियों में जा सकता है। संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान मिलने की संभावना है। सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
मिथुन
आज सहकर्मियों का असहयोग रहेगा तथा आपकी छोटी-छोटी गलतियों को लोग बढ़ा चढ़ाकर दिखा सकते हैं। व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलने की सम्भावना है। कुछ लोग आपके सरल स्वभाव का लाभ उठा सकते हैं। पैतृक संपत्ति का लाभ प्राप्त होगा।
कर्क
आज विवाहयोग्य जातकों को उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। रुक-रुक कर आपके सभी काम पूर्ण हो जायेंगे। नई योजनाओं में धन निवेश कर सकते हैं। प्रेमी जन के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे।
सिंह
आज अपनी कार्यक्षमता पर विश्वास बनाए रखें। नकारात्मक वातावरण से बचने का प्रयास करें। अकड़ू व्यवहार के कारण आपको परेशानी हो सकती है। लंबी यात्राओं में जाना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।
कन्या
आज आपके मस्तिष्क में नवीन योजनाओं की रूपरेखा बन सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों की सैलरी बढ़ने की संभावना प्रबल है। आपके व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के व्यवहार से आप काफी आनंदित हो सकते हैं।
तुला
आज शारीरिक रूप से काफी सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। मित्रों के सहयोग से आपके सभी काम आसानी से हो जायेंगे। आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
वृश्चिक
आज परिस्थितियों को संभालने में थोड़ी कठिनाई होगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। नई नौकरी की शुरुआत कर रहे हैं तो थोड़ी सावधानी रखें। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें। जीवनसाथी के साथ तनाव में वृद्धि हो सकती है।
धनु
आज बिना मतलब की बातों में समय बर्बाद न करें। छात्र अपने भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। गले और छाती में विकार उत्पन्न हो सकते हैं। मन की इच्छाओं को प्रकट करने से बचें। आपका मन किसी कारण से अप्रसन्न हो सकता है।
मकर
आज किसी गंभीर समस्या का आपको समाधान मिल सकता है। अपने लक्ष्यों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। मन में अच्छे विचारों का प्रभाव रहेगा। आपको उच्च पद मिल सकता है। कार्य व्यवसाय में आपके व्यवहार की प्रशंसा होगी।
कुंभ
आज घर में नजदीकी संबंधियों का आगमन होगा। व्यवसाय में लक्ष्य तय समय पर प्राप्त कर लेंगे। विदेशों से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतरीन सफलता मिलने के आसार हैं। प्रियजनों के साथ आनन्दयुक्त समय बिताएंगे।
मीन
आज अपनी गलतियों की जिम्मेदारी स्वयं लें दूसरों पर न लादें। क्रोध और आवेग से आपको बचना चाहिए। वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। बच्चे रचनात्मक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। व्यवसाय में लाभ के अवसर चूक सकते हैं।
