Pervez Musharraf Death : पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन, दुबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस
मुशर्रफ का इलाज संयुक्त अरब अमीरात के अमेरिकी अस्पताल में चल रहा था और वह अमाइलॉइडोसिस बीमारी से जूझ रहे थे
इस्लामाबाद। पाकिस्तान पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ की शुक्रवार को निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। उनका इलाज संयुक्त अरब अमीरात के अमेरिकी अस्पताल में चल रहा था। मुशर्रफ एक दुर्लभ बीमारी एमिलॉयडोसिस से पीड़ित थे, जिसमें पूरे शरीर के अंगों और ऊत्तकों में एमिलॉयड नामक एक असामान्य प्रोटीन बनता है।
फवाद हुसैन का ट्वीट
इमरान खान सरकार में मंत्री रहे फवाद हुसैन ने ट्वीट कर पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को याद किया। उन्होंने लिखा, परवेज मुशर्रफ का निधन हो गया, वे एक महान व्यक्ति थे।
پرویز مشرف انتقال کر گئے، وہ بہت بڑے انسان تھے ان کے دوست چھوٹے ثابت ہوئے ہمیشہ پاکستان فرسٹ ان کی سوچ اور نظریہ تھا، خدا غریق رحمت کرے
— Ch Fawad Hussain (@fawadchaudhry) February 5, 2023
दिल्ली में हुआ था परवेज मुशर्रफ का जन्म
मुशर्रफ का 11 अगस्त 1943 को दिल्ली में जन्म हुआ था। मुशर्रफ का परिवार 1947 में नई दिल्ली से कराची चला गया था। वह 1964 में पाकिस्तानी सेना में भर्ती हुए थे। उन्होंने क्वेटा के आर्मी स्टाफ एंड कमांड कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की थी। उन्होंने 1999 में पाकिस्तान में मार्शल लॉ लागू होने के बाद मुख्य कार्यकारी का पद संभाला था और 2007 से 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे थे। मई 2016 में पाकिस्तान की कोर्ट ने देशद्रोह के आरोपों का सामना कर रहे परवेज मुशर्रफ को भगोड़ा घोषित किया था। जिसके बाद वे दुबई चले गए थे।
ये भी पढ़ें : चीन ने मानवरहित हवाई पोत को मार गिराने के अमेरिकी कदम का किया कड़ा विरोध, कही ये बात...
