कालाढूंगीः अस्पताल में सीडीओ का छापा, नहीं मिले डॉक्टर, अब होगी कार्रवाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कालाढूंगी, अमृत विचार। सीडीओ संदीप तिवारी ने शनिवार को कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें अस्पताल में तमाम खामियां मिलीं।

 

मौके पर मिले कर्मियों को उन्होंने जमकर फटकारा। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में न डाक्टर मिले और न ही सफाई व्यवस्था ठीक मिली। 
 
सीडीओ संदीप तिवारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिले। अस्पताल में सफाई व्यवस्था का हाल बुरा है। जहां तहां गंदगी बिफरी पड़ी थी। इस संबंध में आला अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी। लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

संबंधित समाचार