अयोध्या: किसानों को पढ़ाया फसल को बीमारियों से बचाने का पाठ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीकापुर, अयोध्या। विकासखंड क्षेत्र के सराय भनौली ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज द्वारा कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने, किट एवं जल प्रबंधन, फसलों को बीमारियों से बचाने तथा उन्नतशील खेती करने का की से बचाने समय पर मृदा परीक्षण कराने तथा फसल चक्र अपनाने का सुझाव दिया।

उपस्थित किसानों द्वारा खेती से संबंधित समस्या से अवगत कराया गया। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा समस्या से बचने के लिए सुझाव दिया गया। कुमारगंज कृष्ण विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्र एवं डॉ अनिल सिंह द्वारा कृषि विभाग और कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किसानों के हित के लिए चलाई जा रही योजनाओं, सब्सिडी, अनुदान आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। 

कमजोर किसानों को उन्नतशील खेती के लिए प्रेरित करने और उपज बढ़ाने के लिए भी सुझाव दिया गया। इस दौरान दलित वर्ग के 90 किसानों को उर्वरक किट का निशुल्क वितरण भी किया गया। किसान गोष्ठी में तमाम किसान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: ग्राम प्रधान ने साथियों के साथ मिलकर दुकानदार और उसके परिवार को लाठियों से पीटा, सात घायल

संबंधित समाचार