अपनों ने ढहाया सितम: बहराइच में बुजुर्ग महिला को पोतियों ने बाल उखाड़कर बुरी तरह से पीटा, जोर-जोर से बिलख रही पीड़िता, देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के खैरी समैसा गांव निवासी एक बुजुर्ग महिला को बहू के परिजनों के कहने पर उसकी  पोतियों ने बाल उखाड़कर बुरी तरह से पीटा है। महिला अपने सर के उखड़े बालों को हाथ में लेकर जोर-जोर से बिलख रही और पोतियों पर मारने का आरोप लगा रही है। 

मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी समैसा गांव निवासी एक वृद्ध महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला रो-रो कर अपनी व्यथा बता रही है। महिला का कहना है कि बेटे के ससुराल इमामगंज निवासी रियाज और जब्बार शनिवार को आए। इसके बाद दोनों ने बहू से कुछ कहा तो पुत्र की दो बेटियों ने अपनी दादी की लात घूंसो से पिटाई की।

 

इसके बाद बाल नोंचें। जिससे वृद्ध महिला के बाल काफी मात्रा में उजड़ गए। महिला रोते हुए अपनी व्यथा बता रही है। उसका कहना है कि परिवार के लोग उसे घर से भगाना चाहते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सभी महिला पर तरस खा रहे हैं।

इस मामले में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ऐसी कोई सूचना अभी नहीं मिली है। अब जानकारी हुई है। पुलिस टीम को मौके पर भेजकर मामले को दिखवाया जा रहा है। वृद्ध महिला की हरसंभव मदद की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: पत्नी वियोग में फंदा लगाकर युवक ने दी जान, पहले भी कर चुका था आत्महत्या का प्रयास

संबंधित समाचार