Bageshwar: घर पर फायरिंग होने से बाल- बाल बचे मुख्य कृषि विकास अधिकारी, जांच में जुटी पुलिस

Bageshwar: घर पर फायरिंग होने से बाल- बाल बचे मुख्य कृषि विकास अधिकारी, जांच में जुटी पुलिस

बागेश्वर, अमृत विचार। बागेश्वर में गोली चलने का मामला सामने आया है। गोली मुख्य कृषि विकास अधिकारी के आवास पर चलाई गई है। फिलहाल, गोली चलनें से किसी भी प्रकार की हताहत नहीं है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई है। 

आपको बता दें कि बागेश्वर के मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा के आवाास पर शनिवार रात को अंधाधुंध फायरिंग की गई है। एसएस वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार रात को लगभग दस से साढ़े दस बजे के बीच किसी व्यक्ति द्वारा दरवाजा खटखटाया गया तब वह घर के एक कमरे में मौजूद थे। उनके उठने तक एक के बाद एक दो फायर झोंक दिए। संयोग से गोली उनको नहीं लगी।  

मुख्य कृषि अधिकारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि शनिवार रात करीब 10 से साढ़े दस बजे के बीच किसी ने मुख्य दरवाजा खटखटाया। वह भीतर के कमरे में थे, उनके उठने तक एक के बाद एक दो फायर कर दिए। संयोग से गोली उन्हें नहीं लगी। कृषि अधिकारी ने बताया कि उन्होंने रात में ही घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों के साथ ही हेल्प लाइन नंबर 112 में दी।

घटना से मुख्य कृषि अधिकारी दहशत में हैं। एसएस वर्मा नगर के चौरासी में किराए के मकान में रहते हैं। उधर, कोतवाल केएस नेगी का कहना है कि शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे फोन पर घटना की जानकारी मिली। सूचना पर रात में ही घटनास्थल का मुआयना किया। तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। गोली किस हथियार से चली इसकी पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा।