नैनीतालः उत्तराखंड मेडिकल व पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन का जिला अधिवेशन आयोजित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। उत्तराखंड मेडिकल एण्ड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन का द्विवार्षिक जिला अधिवेशन का आयोजन किया गया।

रैमजे अस्पताल सभागार में आयोजित अधिवेशन में पिछली कार्यकारिणी के कार्यों समेत वित्तीय आय-व्यय का ब्योरा रखा गया। इसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई।

मुख्य चुनाव अधिकारी बहादुर सिंह बिष्ट ने बताया कि एसोसिएशन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से कंचन भगत को अध्यक्ष, हिमांशु मठपाल को उपाध्यक्ष, प्रशांत कुमार को जिला महामंत्री, लवलेश पांडे को संगठन मंत्री, केतन पंत को कोषाध्यक्ष तथा जगदीश कीरोला को संप्रेक्षण चुना गया। 

उक्त चुनाव उत्तराखंड फैडरेशन मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज के पूर्व जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रौतेला और चिकित्सा स्वस्थ्य एवं परिवार कल्याण के मण्डल अध्यक्ष मनोज बिष्ट की देखरेख में संपन्न हुए।

 

संबंधित समाचार