एक ऐसा गांव जहां सबके पास है अपना प्लेन, उसी से जाते हैं नाश्ता करने

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

अमृत विचार, डिजिटल डेस्क। हवाई जहाज आज भी लाखों लोगों के लिए दूर की कौड़ी है। ऐसे लोगों का प्रतिशत आज भी बहुत ज्यादा है,जो हवाई जहाज में यात्रा करने का ख्वाब देखते हैं,लेकिन उनका यह सपना पूरा होना भी एक सपने जैसा है। वहीं इस दुनिया में एक गांव ऐसा भी है,जहां पर हर घर में एक हवाई जहाज है।

यहां के लोग सुबह का नाश्ता करने भी हवाई जहाज से जाते हैं। इस गांव के घरों में कार पार्किंग की जगह पर हवाई जहाज खड़ा करने के लिए स्थान बनाया जाता है,जिसे हैंगर कहा जाता है। इस गांव का नाम स्प्रूस क्रीक बताया जा रहा है। जो कि फ्लोरिडा में स्थित है। यहां के लोग चलने के लिए हवाई जहाज खरीदते हैं। जिस तरह हमारे यहां कार खरीदी जाती है।

स्प्रूस क्रीक गांव में 1300 घर हैं और आबादी करीब 5 हजार के करीब है। इसके अलावा यहां पर हवाई जहाज खड़ी करने के लिए 700 घरों में हैंगर यानी की हवाई जहाज को खड़ा करने के लिए जगह बनाई गई है, जहां पर लोग प्लेन को खड़ा करते हैं। घर के बाहर प्लेन खड़ा होने से नाजरा भी अलगहोता है।

निजी रनवे भी

स्प्रूस क्रीक गांव में प्लेन के उड़ान भरने के लिए एक रनवे भी बनया गया है जहां से हवाई जहाज उड़ान भरते हैं। गांव के कई निवासी ज्यादातर लोग प्रोफेशनल पायलट हैं। इसलिए यहां पर हवाई जहाज  रखना आम बात है। इसके अलावा इस गांव अन्य व्यवसाय से जुड़े लोग भी रहते हैं,जिन्हें प्लेन रखने का शौक है। यहां के निवासी प्लेन के इतने शौकीन हैं कि हर शनिवार सुबह रनवे पर इकठ्ठा होकर स्थानीय एयरपोर्ट तक जाते हैं और वहां जाकर नाश्ता करते हैं।

यह भी पढ़ें : श्रीरामचरित मानस विवाद पर चंद्रशेखर रावण ने भी दिया बयान, कहा विवादित चौपाई हटाई जाये

संबंधित समाचार