नैनीतालः एरीज के प्रदीप को ओडिसा में मिला भारत विकास अवार्ड 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के वरिष्ठ अभियंता प्रदीप चक्रवर्ती को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए आत्मनिर्भरता संस्थान, भुवनेश्वर, ओडिशा में एक सार्वजनिक ट्रस्ट की ओर से सम्मानित गया। उनके सामाजिक योगदान के लिए उन्हें भारत विकास अवार्ड से नवाजा गया।

प्रदीप को यह अवार्ड भुवनेश्वर में आयोजित समारोह में ओडिसा के मुख्य सचिव विजय कुमार पटनायक द्वारा दिया गया। मालूम हो कि यह अवार्ड प्रशिक्षण, प्रतिभा, प्रकाशन, परामर्श और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर, अधिवक्ता, उद्योगपति, व्यवसायी, कृषक और सामाजिक कार्यकर्ताओं को दिया जाता है। संस्था द्वारा उत्तराखंड से पांच लोगों को  इस अवार्ड से नवाजा गया है। संस्था ने वर्ष 2022 अवार्ड के लिए 38 लोगों को सम्मानित किया। 

इनमें नैनीताल एरीज के प्रदीप चक्रवर्ती के अलावा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के डा अंशुमान दरबारी, मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, रुड़की की श्रद्धा हिंदू, अनुसंधान निदेशालय भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई) एफआरआई परिसर, देहरादून डा सुमित चक्रवर्ती व बीडी इंटर कॉलेज, भगवानपुर, हरिद्वार के डा. विजय कुमार त्यागी को इसके लिए चयनित किया गया। प्रदीप की उपलब्धि पर एरीज स्टाफ ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

संबंधित समाचार