रामपुर: शाहबाद में पोते ने दादा की चाकू से गर्दन काटकर की हत्या, आरोपी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहबाद /रामपुर, अमृत विचार। रविवार सुबह पोते ने घर की रसोई में घुसकर चाकू से दादा की गर्दन काटकर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया। सूचना  पर सीओ रवि खोखर और कोतवाल अजय मिश्रा मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। इधर  मृतक की पत्नी ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी हत्या की वजह साफ़ नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपी को तलाश रही है। 

मामला ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव घारमपुर का है। गांव निवासी नत्थू वाल्मीकि (70) सुबह करीब नौ बजे रसोई में चावल पका रहे थे।  आरोप है कि नत्थू सिंह का 19 वर्षीय सौतेला पोता अंकित पुत्र स्व. राजेश वहां आ धमका। उसने रसोई में रखा सब्जी काटने वाला चाकू  उठाकर नत्थू सिंह की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गर्दन कटने से नत्थू सिंह वहीं जमीन पर गिर गए और उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी रसोई में पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद घटना की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। इस पर  सीओ व कोतवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

दादा और पोते में किसी बात को लेकर हुई थी कहासुनी 
आसपास के गांव के लोगों का कहना है कि दादा ने उसके पोते की शादी तय कर दी थी। जिस बात  ग्रामीण का पोता नराज चल रहा था। दो  माह के बाद उसकी शादी होनी थी,लेकिन परिजन इस तरह की बातों से इंकार कर रहे है पुलिस आरोपी को तलाश रही है। ताकि  हत्या की  वजह सामने आ सके।

घारमपुर गांव में पोते ने सब्जी वाले चाकू से दादा की गर्दन काटकर हत्या कर दी। अभी हत्या की वजह से स्पष्ट नहीं है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है---अजय मिश्रा, कोतवाल शाहबाद।

यह भी पढ़ें-  रामपुर : गेहूं की फसल में खाद डालने के लिए गए किसान ने देखा तेंदुआ, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार