सेंट जेवियर्स विवि ने ममता बनर्जी को डी.लिट की मानद उपाधि दी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित सेंट जेवियर्स विश्वविद्यालय ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को डी.लिट की मानद उपाधि प्रदान की है। कुलपति फादर फेलिक्स राज ने विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल सीवी अनांद बोस की उपस्थिति में मुख्यमंत्री का उद्धरण देते हुए कहा कि बनर्जी को सामाजिक सेवा और शिक्षा के प्रसार के क्षेत्र में योगदान के लिए मानद उपाधि प्रदान की गई है।

बनर्जी ने डि.लिट (डॉक्टर ऑफ लेटर्स) की उपाधि स्वीकार करते हुए कहा कि वह इसे राज्य और देश के लोगों को समर्पित कर रही हैं जिनके बिना वह कुछ नहीं हैं। उन्होंने कहा, मैं जो हूं वो आम आदमी की वजह से हूं। राज्यपाल ने कहा, एक योग्य महिला ने सम्मान हासिल किया है।

इससे पहले कुलपति ने कहा था कि विश्वविद्यालय उन्हें सम्मानित करना चाहता है, क्योंकि उन्होंने 2017 में विश्वविद्यालय की स्थापना में बहुत मदद की थी। जनवरी 2018 में सरकारी कलकत्ता विश्वविद्यालय ने भी मुख्यमंत्री को डी.लिट की मानद उपाधि प्रदान की थी।

ये भी पढ़ें : जन्मस्थान वाली गली में धुंधले पड़ने लगे लता मंगेशकर की यादों के निशान, प्रशंसक नाखुश

संबंधित समाचार