अयोध्या: खेत की रखवाली करने के लिए गये किसान को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। खंडासा थाना क्षेत्र के चितौरा गांव में रविवार की देर रात खेत की रखवाली कर रहे किसान को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल किसान को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में भर्ती कराया गया है। खंडासा पुलिस छानबीन में जुटी है। 

चितौरा गांव निवासी राज बहादुर सिंह उम्र 45 वर्ष पुत्र अभय राज सिंह गांव के पूरब अपने खेत की रखवाली करने गए थे। जहां पर अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। गोली किसान के हाथ और पीठ में लगने की बात बताई जा रही है। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। 

घायल किसान राजबहादुर सिंह के भाई जीत बहादुर सिंह ने बताया कि गेहूं के खेत में पानी लगाया गया था। भाई उसी को देखने के लिए गया था। रात में लगभग 10 बजे के करीब यह घटना हुई है। घायल को जिला अस्पताल से  मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

थानाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल के पीठ और हाथ में छर्रे लगे हैं। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस परिजनों से कारणों की जानकारी कर रही है। फिलहाल घटना संदिग्ध लग रही है।

यह भी पढ़ें:-गले और पेट पर चाकू से वार कर पति ने पत्नी व दो बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर उठाया यह बड़ा कदम...पीएम रिपोर्ट से खुलासा

संबंधित समाचार