कल्याण बोर्ड से व्यापार को मिलेगा बढ़ावा: मनीष गुप्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा प्रदेश सरकार ने अपने मैनिफेस्टो में व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन के वायदे को पूरा किया। यह प्रदेश का सबसे मजबूत बोर्ड है। यह जानकारी देने के साथ ही रविवार को बरेली पहुंचे मनीष गुप्ता ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा प्रदेश सरकार ने अपने मैनिफेस्टो में व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन के वायदे को पूरा किया। यह प्रदेश का सबसे मजबूत बोर्ड है। यह जानकारी देने के साथ ही रविवार को बरेली पहुंचे मनीष गुप्ता ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि बोर्ड की स्थापना के बाद राजस्व वृद्धि के साथ नियम भी सरल हो गए हैं। वाणिज्यकर समेत कई विभागों को साथ लेकर व्यापार बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है। पूर्ववर्ती सरकारों में रही कमियों को सुधारा जा रहा है। छोटे-छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोन बांटा जा रहा है। लघु उद्योगों को बढ़ाने के हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष ने कहा कि कोरोना काल में फैक्ट्रियां चलाने वाले उद्यमियों को प्रदेश स्तर, मंडल स्तर व जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। जीएसटी रजिस्टर्ड व्यापारियों को दुर्घटना हो या अन्य किसी आपदा में 10 लाख की सहायता दी जा रही है। इसमें कोरोना से होने वाली मौतों को भी शामिल गया है।

उन्होंने बताया कि व्यापारी कल्याण बोर्ड में आठ अतिरिक्त मुख्य सचिव और 11 सदस्य जनता की तरफ हैं। जिला स्तर पर एडीएम और एडिशनल एसपी उद्यमियों व व्यापारियों की समस्याओं पर कार्य करेंगे। इसकी मासिक रिपोर्ट बोर्ड को भेजी जाएगी। नियम, कानून और नीति जो अप्रासंगिक हो चुके हैं, उनका सरलीकरण, परिवर्तन, संशोधन करने का अधिकार बोर्ड के पास है।

बोर्ड का उद्देश्य व्यापारियों व उद्यमियों की हर संभव मदद करना है। शार्टसर्किट या अन्य किसी कारण प्रतिष्ठान में आगजनी की घटना होती है तो 20 प्रतिशत नुकसान की भरपाई बोर्ड करेगा। 50 प्रतिशत सब्सिडी पर कोल्ड स्टोर स्थापित किए जा रहे हैं। इसमें पहले वर्ष में 33 प्रतिशत और तीसरे वर्ष में 17 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है।

उन्होंने इंडस्ट्रीयल क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के लिए बजट भेजे जाने की बात कही। यह भी बताया कि सरकार एक हजार एक से एक हजार करोड़ का लोन लेकर उद्योग स्थापित करने वाले उद्यमियों को 70 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है। बैठक में वाणिज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर गौरी शंकर, पवन अरोड़ा, रितुराज बास, विशाल महरोत्रा, कपिल अरोड़ा आदि शामिल रहें।

संबंधित समाचार