'तीन करोड़ नहीं दिए तो तुम्हें बर्बाद कर दूंगा', मेरठ में IIMT विवि के कुलाधिपति को दी धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्जी इंटेलिजेंस का अधिकारी बनकर दी धमकी

मेरठ, अमृत विचार। मेरठ के आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता से फर्जी आधिकारी बनकर 3 करोड़ रुपए मांगने का मामला सामने आया है। पैसे नहीं दिए तो देख लेना तुम्हें बर्बाद कर दूंगा धमकी दी। योगेश मोहन गुप्ता ने सिविल लाइन थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें- मेरठ: वरिष्ठ लिपिक और जिला पंचायत सदस्य से अभद्रता, लोकदल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने बताया कि उन्हें रात 11 बजे एक नंबर से फोन आया, जिसमें एक व्यक्ति ने कहा कि मैं इंटेलिजेंस का अधिकारी बोल रहा हूं। तुम्हारे घर के बाहर खड़ा हूं। फौरन मुझे 3 करोड़ रुपया दे दो। अगर रुपया नहीं दिया तो सोच लेना कि मैं क्या कर सकता हूं।

फोन करने वाले ने खुद को इंटेलिजेंस का अफसर बताया। यह भी कहा अगर अभी रुपया नहीं दिया तो सुबह देख लेना तुम्हारा क्या होगा। तुम्हारे घर टीम लेकर आऊंगा और रेड डालूंगा तब बड़ी कार्यवाही हो जाएगी। इसलिए अभी रुपया लेकर गेट के बाहर आ जाओ। पुलिस के अनुसार एक लेनदेन का पुराना विवाद है, जिसमें जांच की जा रही है।

योगेश मोहन गुप्ता ने बताया कि 12 साल पहले एक बिल्डर ने उनके यहां काम करने का ठेका लिया था। ठेके की रकम लेने के बाद बिल्डर आधा काम करके भाग गया। बाद में योगेश गुप्ता की तरफ से आर्बिटेशन के लिए अप्लाई किया। आर्बिटेशन के निर्णय में 39 लाख रुपए मिलने थे। न्यायालय से उनके हक में फैसला आया। जब उसे लगा कि न्यायिक तरीके से वो हमसे पैसा नहीं ले सकता तो अधिकारी बनकर उसने हमसे पैसे मांगे हैं। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश, नकाम होने पर चाकू से गोदा, दरिंदे को मिली अब फांसी की सजा

संबंधित समाचार