07 फरवरी : म्यूजिक बैंड बीटल्स ने पहली बार अमेरिका में रखा कदम, जानिए आज का इतिहास 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इतिहास में सात फरवरी का दिन एक बड़ी सुरीली घटना के रूप में दर्ज है। इसी दिन 1964 में ब्रिटेन के म्यूजिक बैंड बीटल्स ने पहली बार न्यूयॉर्क सिटी में कदम रखा था। इस बैंड के प्रति लोगों में जुनून की हद का अंदाजा लगाने के लिए यह तथ्य अपने आप में पर्याप्त है कि दो दिन बाद हुए बीटल्स के शो को दुनिया भर के सात करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा।

देश-दुनिया के इतिहास में सात फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा 

1856: अवध के नवाब वाजिद अली शाह को ईस्ट इंडिया कंपनी ने गद्दी छोड़ने पर मजबूर किया और पूरे अवध पर कंपनी का कब्जा हो गया।
1939: लंदन में फलस्तीन कॉन्फ्रेंस शुरू। प्रधानमंत्री चैंबरलेन ने यहूदियों और अरब प्रतिनिधियों के बीच सुलह सफाई का अनुरोध किया। 
1962: राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने क्यूबा पर पूर्ण व्यापारिक प्रतिबंध लगाया। 
1964: ब्रिटेन के म्यूजिक बैंड बीटल्स का अमेरिका आगमन। उनके शो को करोड़ों लोगों ने देखा। 
1969: अल फतह के नेता यासिर अराफात फलस्तीनी मुक्ति संगठन (पीएलओ) के अध्यक्ष बने। 
1974: ग्रेनाडा को ब्रिटेन से आजादी मिली। 1983: कलकत्ता में ईस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना। 
1986: राजनीतिक अस्थिरता के चलते हैती के राष्ट्रपति ज्यां क्लाउड डुवेलियर अमेरिका की सहायता से भागकर फ्रांस चले गए। 
1989: टेनिस की दुनिया के बेताज बादशाह रहे ब्योर्न बोर्ग ने मिलान में आत्महत्या का प्रयास किया। 
1992: स्वदेश में ही निर्मित पहली पनडुब्बी 'आईएनएस शाल्की' को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। 
1999: जॉर्डन के शाह हुसैन की मौत के कुछ ही घंटे बाद उनके पुत्र अब्दुल्ला देश के शासक बने। 
2005: ब्रिटेन की एलन मैक्आर्थर ने रिकॉर्ड समय में अपनी नौका से पूरी दुनिया का चक्कर लगाया। 
2022: प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति नियुक्त की गईं। 

ये भी पढ़ें : दिल्ली में जारी रहेगी मौजूदा आबकारी नीति, नई पॉलिसी अभी की जा रही तैयार 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म