रायबरेली: शिवालय में प्राण प्रतिष्ठा के लिए गंगा तट पर शिवलिंग के साथ पहुंची मूर्तियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जगतपुर (रायबरेली) अमृत विचार। रोझइया भीखम शाह गांव में 10 फरवरी को शिव मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना होनी है। मंगलवार विशेष वाहन से मूर्तियों को स्नान करवाने के लिए गोकना घाट गंगा तट ले जाया गया। वैदिक मंत्रोचार के साथ सभी मूर्तियों को गंगा जल से स्नान कराया गया।

मंगलवार को उक्त गांव में शिव मंदिर की मूर्तियों की स्थापना से पूर्व मूर्तियों को स्नान कराए जाने को लेकर कलश यात्रा निकाली गई।  सैकड़ों की तादाद में उपस्थित ग्रामीण भक्ति मय गीतों का उद्घोष करते तथा भगवान भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए गंगा तक पहुंचे। गंगाजल से स्नान के बाद गोकना तट से ग्रामीणों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। 

कार्यक्रम के आयोजक शीतला प्रसाद ने बताया है कि 10 फरवरी को वैदिक मंत्रोचार के बीच शिव पार्वती नंदी गणेश की मूर्तियों की स्थापना तथा प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम निश्चित किया गया है। 11 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में रामू शुक्ला धून, राम शंकर मिश्र, सज्जनलाल, रंजन, लल्लन मिश्रा नीरज कुमार त्रिवेदी, दिनेश कुमार, आशीष सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-प्रयास करें जनता दोबारा मौका देगी- मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश को लेकर दिया बड़ा बयान

संबंधित समाचार