आज का राशिफल: 10 अगस्त 2020

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष- आज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापार के लिए शुभ है। आत्मनिर्भर रहेंगे। दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा। वृष- आज आपका व्यय आपकी आय से अधिक रहेगा। छोटे भाई बहन नुक्सान पहुंचाने की चेष्टा कर सकते हैं। जीवनसाथी से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। स्वास्थ्य …

मेष- आज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापार के लिए शुभ है। आत्मनिर्भर रहेंगे। दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

वृष- आज आपका व्यय आपकी आय से अधिक रहेगा। छोटे भाई बहन नुक्सान पहुंचाने की चेष्टा कर सकते हैं। जीवनसाथी से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। स्वास्थ्य व निवेश कार्य के लिए शुभ नहीं रहेगा।

मिथुन- आज आय व व्यय समान रहेगा। आय और व्यापार के लिए समान्य रहेगा। लंबी यात्रा रद्द होगी। घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित रखें।

कर्क- आज आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। महत्वपूर्ण लोगों से सहयोग प्राप्त होगा जीवनसाथी के नाम पर संपति प्राप्त हो सकती है।

सिंह- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपका भाग्य आपका निरंतर साथ देगा। जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। आपको अपने संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा कुछ मानसिक परेशानी रहेगी।

कन्या- आज वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए तथा कार्य करते हुए सतर्कता बरतें। निवेश के लिए शुभ नहीं है। जीवनसाथी से वाद विवाद से बचें। अशुभ समाचार से निराशा हो सकती है।

तुला- आज जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। व्यापार के लिए शुभ नहीं है। खाने पीने के मामले में सावधान रहें। नियमित रूप से व्यायाम करें।

वृश्चिक- आज का दिन विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्म विश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा।

धनु- किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी लोग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। खिलाड़ी लोग श्रेष्ठतम प्रदर्शन के लिए सम्मान या पदक प्राप्त करेंगे।

मकर- आज के दिन आप अपने तनाव और समस्याओं से निजात पा लेंगे। कोई नया वाहन खरीदेंगे आपकी जमा पूंजी में वृद्धि के लिए आज का दिन उत्तम है।

कुंभ- आज लिया गया एक कठिन निर्णय आपसे कड़ी मेहनत करवाएगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे। संतान से भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विद्यार्थीजन अपने उद्देश्य की पूर्ति में सफल होंगे।

मीन- आज आप जोश और हिम्मत से कुछ असाधारण कार्यों में अपना हाथ डालेंगे। वाहन खरीदने की योजना इसे स्थगित कर दें। आपके संबंध जीवन साथी से किसी विवाद के कारण तनावग्रस्त हो सकते हैं।