यूपी विधानसभा में बढ़ेगा शिवपाल यादव का कद, अखिलेश ने दिया यह बड़ा गिफ्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी विधानसभा में बढ़ेगा समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव का कद। अब फ्रंट सीट पर बैठे दिखाई देंगे शिवपाल यादव। विधानसभा के अंदर उन्हें फ्रंट सीट पर बैठाने पर पार्टी में सहमति बन चुकी है। 20 फरवरी से शुरू हो रहा है बजट सत्र। बता दें कि 20 फरवरी से यूपी विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है।

इसे सपा अध्यक्ष अखिलेश की ओर से उन्हें मैनपुरी लोकसभा सीट पर जीत का रिटर्न गिफ्ट माना जा रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार शाम अचानक चाचा शिवपाल सिंह यादव के घर भी पहुंचे और दोनों के बीच करीब 45 मिनट तक संगठनात्मक मुद्दों पर बात हुई। 

यह भी पढ़ें:-अब राजधानी लखनऊ का नाम लक्ष्मणपुरी करने की उठी मांग, भाजपा सांसद ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

संबंधित समाचार