किच्छाः आठ दिन से लापता युवक का शव नहर में मिला, क्षेत्र में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। कोतवाली अंतर्गत ग्राम लालपुर क्षेत्र से आठ दिन पूर्व लापता हुए युवक का शव नहर में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकालकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर शाम रुद्रपुर मार्ग टोल बैरियर के निकट स्थित ग्राम देवरिया मजार से सट कर बह रही नहर में कुछ लोगों द्वारा एक युवक का शव देखा गया। शव मिलने की सूचना पर कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। युवक के शव को नहर से निकालने के बाद मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए।

भाई ने की भाई के शव की पहचान

इसी बीच लालपुर निवासी मोहम्मद राजा पुत्र अब्दुल सत्तार ने शव की पहचान अपने भाई परवेज उर्फ गुलाम मोहम्मद (29) के रूप में की। भाई मोहम्मद राजा ने पुलिस को बताया कि 30 जनवरी की सुबह उसका भाई परवेज घर से निकला था और सुबह 9 बजे परवेज को लालपुर स्थित हाजी पार्किंग में देखा गया था। राजा ने बताया कि 30 जनवरी को हाजी पार्किंग के स्वामी ने उन्हें फोन पर बताया था कि परवेज चोरी करते हुए पकड़ा गया है जिस पर उन्होंने उसे चौकी पुलिस के सुपुर्द करने की बात कही थी।

मौत को संदिग्ध बताते हुए की निष्पक्ष जांच की मांग

शाम तक परवेज की कोई सूचना नहीं मिलने पर उन्होंने काफी खोजबीन की। परंतु, कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद उन्होंने 30 जनवरी को लालपुर चौकी पुलिस में परवेज की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 8 दिन बाद उसकी लाश बरामद हुई है। परिजनों ने परवेज की मौत को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है। पुलिस के अनुसार परवेज के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म