UP ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, समापन पर राष्ट्रपति मुर्मू भी करेंगी शिरकत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी राजधानी लखनऊ में 10 से 12 फरवरी तक आयोजित होने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। समिट का उद्घाटन 10 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। वहीं इस कार्यक्रम के समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद रहेंगी। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी समिट में भाग लेंगे। इसकी जानकारी लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार ने दी।

जानकारी के मुताबिक 10 फरवरी की सुबह साढ़े 9 बजे प्रदानमंत्री मोदी अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। 10 बजे तक वह वृंदावन योजना स्थित कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे और यहां डेढ़ घंटे तक रहेंगे। इसके बाद साढ़े 11 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

मेहमानों के लिए कार्यक्रम
जिलाधिकारी ने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 20 से ज्यादा देशों के 10 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि भाग लेंगे। डिफेंस एक्सपो स्थल वृंदावन योजना में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 

जिलाधिकारी गंगवार ने बताया कि ग्लोबल समिट में आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए रेस्ट्रॉन्ट, स्पा और कॉन्फ्रेंस रूम तैयार किए जा रहे हैं। वहीं, जिन होटल में मेहमान रुकेंगे, वहां भी हेल्प डेस्क बनाया जा रहा है। इसके अलावा अवध शिल्पग्राम में प्रदर्शनी, हुनर हाट और सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: जल शक्ति अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में बनेंगे शाक पिट

 

संबंधित समाचार