हरदोई: जंगल को किया आग के हवाले, पुलिस ने बीट प्रभारी की तहरीर पर दर्ज की रिपोर्ट
हरदोई। जंगल में कटान कर वहां आग लगाने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। टड़ियावां पुलिस ने कचनारी गांव के जंगल में में आग लगा देने के मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है।
गोपामऊ के बीट प्रभारी राहुल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह गोपामऊ कस्बे के बंजारा निवासी इलियास पुत्र बल्लाल,खारी कुआं निवासी भन्नू पुत्र मोसे और टण्डौर तिराहा निवासी धर्मेन्द्र पुत्र गुलाब ने अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ कचनारी के जंगल में पेड़ कटान कर वहां आग लगा दी। इसका पता होते ही बीट प्रभारी जंगल में पहुंचे तो वहां उसके पश्चिमी छोर पर धूं-धूं कर आग जल रही थी।
राहुल कुमार का कहना है कि उन्हें बताया गया है कि आरोपी वहां अपने जानवर चराते,साथ ही पेड़ कटान कर वहां आग लगाने की हरकत करने से बाज़ नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 261(1) (बी), 261(1)(सी), 261(1)(डी) व 261(1)(इ) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
यह भी पढ़ें:-UP ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, समापन पर राष्ट्रपति मुर्मू भी करेंगी शिरकत
