जानिए कौन हैं अभिषेक सिंह जो बेवफाई में बन गए IAS, जिन्हें योगी सरकार ने किया निलंबित, एक्टिंग का भी है शौक

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। यूपी कैडर के आईएएस अफसर अभिषेक सिंह एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इस बार चर्चा में आने की वजह उनका निलंबन बना है। दरसअल प्रदेश योगी सरकार ने उन्हें कार्य में लापरवाही बरतने के चलते निलंबित कर दिया है। वो बिना बताए 3 महीने से ड्यूटी से गायब चल रहे थे। इससे पहले उन्हें अक्टूबर 2014 में भी निलंबित किया जा चुका है। लेकिन क्या आपको पता हैं अभिषेक सिंह आईएएस ऑफिसर होने के साथ-साथ एक कुशल अभिनेता भी हैं...

catsAbhishek Singh0

दरसअल अभिषेक सिंह के पत्नी भी एक आईएएस अधिकारी हैं। इनकी पत्नी का नाम दुर्गा शक्ति नागपाल है। जो एक चर्चित आईएएस अधिकारी है। इनकी वर्तमान पोस्टिंग वाणिज्य विभाग, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार में है।  

दरसअल आईएएस अभिषेक सिंह के बारे में कहा जाता है कि जब वो यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, तब उन्‍हें एक लड़की से प्यार हुआ था। शादी भी करना चाहते थे। लेकिन उन्हें प्यार में धोखा मिला। अभिषेक सिंह डिप्रेशन में चले गए। अपनी जान देने तक की बात सोचने लगे थे। लेकिन अपने दर्द को अपनी ताकत बनाई। यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की।

IAS

अभिषेक सिंह का अधिकारी और फिल्मी जीवन के पीछे उनका बीता हुआ कल है। अभिषेक सिंह एक्टिंग में अधिक शौक रखते हैं। बॉलीवुड सिंगर जुबीन नौटियाल के साथ ‘तुझे भूलना चाहा’बी प्राक के गाने पर दिखे। इसके अलावा बहुचर्चित वेबसीरीज Delhi crime 2 में भी काम किया।  

यूपी के जौनपुर से हैं अभिषेक सिंह, पत्‍नी भी है IAS
आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह एक बेहतरीन नौकरशाह हैं। वह उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं। इनका परिवार अभी भी यहीं रहता है। दिल्ली में डिप्टी कमिश्नर के रूप में सेवा देने वाले अभिषेक सिंह ने 2011 में यूपीएससी परीक्षा पास की थी। अभिषेक की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी आईएएस हैं। 

0000

2011 में UPSC ने हासिल की थी 94वां रैंक
जब अभिषेक सिंह का पहला गाना 'दिल तोड़ के' रिलीज हुआ था, तब उन्‍होंने एक इंटव्‍यू में अपनी कहानी सुनाई । अभिषेक ने तब बताया कि ब्रेकअप के दर्द उबरने में उन्‍हें एक साल का समय लगा। गर्लफ्रेंड की यादों से छुटकारा पाने के लिए पढ़ाई में खुद को झोंक दिया और 2011 में यूपीएससी की परीक्षा में 94वां रैंक हासिल किया।

आईएएस बनने के बाद भी अभिषेक सिंह की रुचि एक्टिंग और म्यूज़िक में बनी रही। लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करने के बाद से वे चर्चा में आ गए थे। सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर उनके 30 लाख फॉलोअर्स हैं। वे बी प्राक के साथ 'दिल तोड़ के' सॉन्ग में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने जुबिन नौटियाल 'तुझे भूलना तो चाहा...' गाने में भी काम किया था।

यह भी पढ़ें:-यूपी कैडर के IAS अभिषेक सिंह को योगी सरकार ने किया निलंबित, तीन महीने से बिना बताए थे गायब

संबंधित समाचार