यूपी कैडर के IAS अभिषेक सिंह को योगी सरकार ने किया निलंबित, तीन महीने से बिना बताए थे गायब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लापरवाही पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त एक्शन। यूपी कैडर के आईएएस अफसर अभिषेक सिंह को निलंबित कर दिया है। अभिषेक सिंह निलंबित 3 महीने से बिना बताए ड्यूटी से गायब चल रहे थे। इससे पहले वो अक्टूबर 2014 में भी निलंबित रह चुके हैं। निलंबन के दौरान अभिषेक राजस्व परिषद से संबंद्ध रहेंगे। 2011 बैच के IAS अभिषेक सिंह को जल्द दिया जाएगा आरोप पत्र।

 बता दें कि गुजरात चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने के चलते प्रेक्षक के पद से हटाए गए थे अभिषेक सिंह।  अभिषेक सिंह को 2015 में 3 साल के लिए दिल्ली सरकार में प्रतिनियुक्ति दी गई थी। 2018 में प्रतिनियुक्ति की अवधि 2 साल के लिए बढ़ाई गई थी। लेकिन उस दौरान अभिषेक सिंह मेडिकल लीव पर चले गए।

बता दें अभिषेक सिंह अखिलेश सरकार में कानपुर मामले में चर्चित आईएएस रही दुर्गा शक्ति नागपाल के पति हैं। अभिषेक सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और कई फिल्मों में रोल भी निभा चुके हैं।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : एकेटीयू के कुलपति रहे प्रो.पीके मिश्रा ने दिया इस्तीफा

संबंधित समाचार