गाजियाबाद : कोर्ट परिसर में घुसा तेंदुआ, हमला कर 4 लोगों को किया घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, गाजियाबाद। जनपद के कविनगर इलाके में स्थित कोर्ट परिसर में बुधवार को एक तेंदुआ घुस आया। तेंदुए को देख वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है इस दौरान तेंदुए ने कई लोगों पर हमला कर दिया। जिसमें करीब चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल लोगों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है। इस बीच मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंच गई है। लगातार तेंदुए को पकड़ने का प्रयास जारी है।

बताया जा रहा है कि कोर्ट परिसर में घुसे तेंदुए ने एक शख्स पर हमला बोल दिया। यह घटना शाम 4 बजे के बाद की बताई जा रही है। तेंदुए के घुसने से कोर्ट परिसर में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जा सका था।

यह भी पढ़ें : रायबरेली : अभद्र टिप्पणी को लेकर सपा नेता का फूंका पुतला

 

संबंधित समाचार