पंतनगर: 11 से वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
पंतनगर, अमृत विचार। पंतनगर विश्वविद्यालय के शोध निदेशालय की ओर से वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर दो-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 11 फरवरी से किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मृत्युंजय महापात्र, महानिदेशक भारतीय मौसम विज्ञान विभाग होंगे। विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, विवि के पूर्व कुलपतियों सहित विभिन्न संस्थानों के उप महानिदेशक विशिष्ट अतिथियों के रूप में मौजूद रहेंगे।
निदेशक शोध डॉ. अजीत सिंह नैन ने बताया कि सम्मेलन में अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, फ्रांस, सिंगापुर अन्य देशों के प्रख्यात वैज्ञानिकों, भारतीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों सहित विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति भी प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में विशेषज्ञों की ओर से व्याख्यान, वैज्ञानिकों/अतिथियों के साथ परस्पर संवाद, अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों के साथ गठबंधन स्थापित करने की संभावनाएं और अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाओं के लिए वित्तपोषण की संभावनाएं आदि होंगे।
यह भी पढ़ें: पंतनगर: किसान मेला में होंगे किसानों के लिए विशेष आकर्षण
