Uttarakhand News: दस जिंदा कछुए पकड़े, पुलिस को चकमा देकर तस्कर फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दिनेशपुर, अमृत विचार। वन्य जीव जन्तुओं की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान ग्राम-बसंतपुर थाना दिनेशपुर निवासी प्रकाश मंडल की घेराबंदी की। 

तलाशी लेने पर दस प्रतिबंधित जिंदा कछुए बरामद हुए। अभियुक्त मौका देखकर फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। पुलिस ने प्रकाश मंडल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कछुए वन विभाग के अधिकारियों की सुपुर्दगी में दे दिए। 

संबंधित समाचार