शाहजहांपुर: सीवीओ को गौशाला निरीक्षण में मिली खामियां, लगाई फटकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौशाला में पल रही गायों को खिलाया जा रहा था सूखा भूसा

खुटार, अमृत विचार। महोलिया वीरान के अस्थाई गौशाला में सात गायों की जान जाने के बाद बुधवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी ने ब्लॉक प्रमुख, बीडीओ के साथ गौशला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि चन्नी में पड़ा सूखा भूसा को गाय खा रही थीं, यह हकीकत देख सीवीओ डॉक्टर जयप्रकाश ने प्रधान और सचिव की कड़ी फटकार लगाई।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: तिलहर में बवाल के आरोपी राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 15 को जेल भेजा, जानिए पूरा मामला

उन्होंने ने गायों को सूखा भूसा के साथ ही हरा चारा आदि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं और साथ ही सफाई व्यवस्था दुरस्त कराने को कहा।निरीक्षण करने के बाद अधिकारी वापस लौट गए।

खुटार के गांव सिमरा वीरान में स्थित राजकीय गौशाला के साथ ही महोलिया वीरान में अस्थाई गौशाला बना हुआ है। गौशाला में करीब 450 गाय और सांड पल रहे हैं। इसकी जिम्मेदारी प्रधान और सचिव की है। गायों की देखरेख के लिए सात ग्वाले काम कर रहे हैं, लेकिन गायों को सूखा भूसा ही खिलाया जा रहा था।

गायों की हालत बिगड़ने पर सात की जान चली गई थी। चार फरवरी को अमृत विचार अखबार ने गायों की मौत और उनकी दुर्दशा की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद जांच करने के निर्देश दिए। पांच फरवरी को यह हकीकत जानने के लिए बीडीओ संजय यादव गौशाला पहुंचे थे और तमाम खामियां मिली थी। जिस पर प्रधान और सचिव की लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाई थी।

जांच के बाद रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी गई थी। बुधवार को सीवीओ डॉक्टर जयप्रकाश, डिप्टी सीवीओ डॉक्टर डीके सिंह ने ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित, बीडीओ संजय यादव के साथ महोलिया वीरान के अस्थाई गौशाला पहुंचे। जहां चन्नी में पड़ा सूखा भूसा गाय खा रही थीं। जबकि चन्नी टूटी मिली और भूसा चन्नी से बाहर पड़ा मिला।

इसके साथ ही कई गाय बीमारी हालत में जमीन पर पड़ी थी। गौशाला में तमाम खामियां मिलने पर सीवीओ डॉक्टर जयप्रकाश ने प्रधान गुरमेल सिंह, सचिव आदर्श यादव को कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के निर्देश दिए। बीमार गायों का सही से उपचार कराने, भूसा के साथ हरा चारा देने के निर्देश दिए। इसके अलावा गाय और सांड को अलग रखने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारी लौट गए।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: मासूम की हत्या के मामले में आया कोर्ट का फैसला, कालिया को सुनाई उम्रकैद की सजा

संबंधित समाचार