लखनऊ : इंवेस्टर्स समिट को लेकर 15 प्रमुख मार्गों पर रहेगा रूट डायवर्जन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

10 से 12 फरवरी के दौरान सुबह 7:00 बजे से लेकर कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभारी रहेगी नो इंट्री

अमृत विचार, लखनऊ । राजधानी लखनऊ में आयोजित होने जा रहे इंवेस्टर्स समिट में देश-विदेश से कई वीवीआईपी शिरकत करने वाले हैं। ऐसे में पुलिस विभाग की ओर से व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के लिए पुरजोर तैयारियां की जा रही हैं। आगंतुकों को शहर में आगमन पर जाम का सामना न करना पड़े, इसके लिए इंवेस्टर्स समिट के दौरान 10 से 12 फरवरी तक शहर के 15 प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन रहेगा। यह रूट डायवर्जन प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से लेकर कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। ट्रैफिक डीसीपी रईस अख्तर ने बताया कि केवल विशेष परिस्थिति में अनुमति प्राप्त करने के बाद स्कूल वाहनों, अग्निशमन वाहनों, एम्बुलेंस और शव वाहनों को ही नो इंट्री मार्ग पर आवागमन की अनुमति प्रदान की जाएगी। यातायात से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या सुझाव के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

इन 15 मार्गों पर रहेगा रूट डायवर्जन :

1- अमौसी एयरपोर्ट वीआईपी मोड़ से अमौसी एयरपोर्ट के अंदर तक नो इंट्री रहेगी। ये वाहन अमौसी एयरपोर्ट वीआईपी मोड से अमौसी कामर्शियल मोड़ से बांए होकर जा सकेंगे।

2- सेक्टर-07 सी, वृन्दावन योजना रेलवे अण्डर पास तिराहे (चिरैयाबाग) से शहीद पथ अण्डरपास होते हुए सेक्टर-9 ए, मामा तिराहा, ज्ञान सरोवर नहर पुल (ईश्वरी खेड़ा) चौराहे से सेक्टर-15 वृन्दावन योजना स्थित कार्यक्रम स्थल की ओर नो इंट्री रहेगी। ये वाहन सेक्टर-07सी वृन्दावन योजना रेलवे अण्डर पास तिराहे से सेक्टर-8 वृन्दावन योजना तिराहा, अमेटी इंटरनेशनल स्कूल के किनारे से उतरेठिया शहीद पथ रेलवे क्रासिंग अण्डर पास से दाहिने उतरेठिया रेलवे स्टेशन रोड या तेलीबाग होकर जा सकेंगे।

3- सेक्टर-08 वृन्दावन योजना शहीद पथ अण्डरपास चौराहे से सेक्टर-10, सेक्टर-15 वृन्दावन योजना स्थित कार्यक्रम स्थल की ओर नो इंट्री रहेगी। ये वाहन सेक्टर-08 वृन्दावन योजना शहीद पथ अण्डरपास चौराहा अमेटी इण्टर नेशनल स्कूल के सामने उतरेठिया शहीद पथ रेलवे क्रासिंग अण्डर पास से दाहिने उतरेठिया रेलवे स्टेशन रोड या तेलीबाग होकर जा सकेंगे।

4- सेक्टर-09 वृन्दावन योजना मामा तिराहा नहर रोड से सेक्टर- 10 वृन्दावन योजना चौराहे की ओर नो इंट्री रहेगी। ये वाहन सेक्टर - 09 वृन्दावन योजना मामा तिराहा से चिरैयाबाग, तेलीबाग या ज्ञान सरोवर नहर पुल (ईश्वरी खेड़ा) चौराहे से दाहिने कालिन्दी पार्क मोड़ होकर जा सकेंगे।

5- वृन्दावन सेक्टर-09 (ऐलिड अपार्टमेन्ट डिजर्व) नहर तिराहे से सेक्टर-11, सेक्टर-12, सेक्टर-15 वृन्दावन योजना की ओर नो इंट्री रहेगी। ये वाहन वृन्दावन सेक्टर-09 (ऐलिड अपार्टमेन्ट डिजर्व) नहर तिराहे से चिरैयाबाग, तेलीबाग या ज्ञान सरोवर नहर पुल (ईश्वरी खेड़ा) चौराहे से दाहिने कालिन्दी पार्क मोड़ होकर जा सकेंगे।

6- ज्ञान सरोवर नहर पुल (ईश्वरी खेड़ा) चौराहे से सेक्टर -11, सेक्टर -12, सेक्टर -15 वृन्दावन योजना कार्यक्रम स्थल की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबन्धित रहेगा यह यातायात ज्ञान सरोवर नहर पुल (ईश्वरी खेड़ा) चौराहे से चिरैयाबाग, तेलीबाग या नहर रोड से कालिन्दी पार्क मोड़ होकर अपने गन्तव्य को जायेगा।

7- सेक्टर -16 (बड़ी पानी की टंकी) वृन्दावन योजना चौराहे से सेक्टर -15 वृन्दावन योजना कार्यक्रम स्थल की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबन्धित रहेगा। यह यातायात सेक्टर -16 (बड़ी पानी की टंकी) वृन्दावन योजना चौराहे से नहर रोड से ज्ञान सरोवर विद्यालय नहर पुल चौराहा या सेक्टर -17 से नहर पुल चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जायेगा।

8- सेक्टर-18 (न्यू ट्रामा सेंटर) चौराहे से सपना एनक्लेव सेक्टर -15, सेक्टर-18 चौराहे की ओर नो इंट्री रहेगी। ये वाहन सेक्टर-18 (न्यू ट्रामा सेंटर) चौराहे से दाहिने सेक्टर -17 वृन्दावन योजना, कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन रोड होकर अपने गन्तव्य को जायेगा।

9-सेक्टर-15 (सपना एनक्लेव) तिराहे से सेक्टर -15 वृन्दावन योजना कार्यक्रम स्थल की ओर नो इंट्री रहेगी। ये वाहन सेक्टर-15 (सपना एनक्लेव) तिराहे से सेक्टर-18 चौराहा या ट्रामा सेंटर चौराहा, सेक्टर -17 नहर पुल चौराहा, आवास विकास गेट (पेट्रोल पम्प) पीजीआई तिराहा होकर जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : इंवेस्टर्स समिट को लेकर 15 प्रमुख मार्गों पर रहेगा रूट डायवर्जन

 

संबंधित समाचार