मुरादाबाद : सिने तारिका Ameesha Patel ने खुद को बताया बेकसूर, कोर्ट में दाखिल किया रिवीजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अभिनेत्री के अधिवक्ता ने कोर्ट में दाखिल किया रिवीजन, 27 फरवरी को कोर्ट करेगी धोखाधड़ी व ठगी के मामले की सुनवाई

मुरादाबाद, अमृत विचार। धोखाधड़ी व रुपये हड़पने के आरोपों से घिरी सिने तारिका अमीषा पटेल ने खुद को बेकसूर बताते हुए कोर्ट में रिवीजन दाखिल किया है। फिल्म अभिनेत्री का रिवीजन मंजूर करते हुए कोर्ट ने सुनवाई की अगली तिथि 27 फरवरी तय की है।

मुरादाबाद में ड्रीमविजन इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के संचालक पवन वर्मा ने कोर्ट में एक परिवाद दाखिल किया। उन्होंने कोर्ट को बताया कि 16 नवंबर 2016 को एक इवेंट का आयोजन हुआ। उनके क्लाइंट की शादी में डांस करने के लिए अमीषा पटेल को 11 लाख रुपये का भुगतान किया गया। रकम राजकुमार द्वारा न्यू मैक्स इंटरटेंनमेंट कंपनी के नाम से ली गई। आरोप है कि शादी के मौके पर अमीषा पटेल व उनके सहयोगियों ने मुरादाबाद में आकर कार्यक्रम में शामिल होने से मना कर दिया। साथ ही आरोपियों ने दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की। पवन वर्मा के अनुसार अमीषा पटेल बिना सूचना दिए ही अपने साथियों के साथ मुंबई लौट गईं। रुपये वापस मांगने पर कंपनी मालिक को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

परिवाद के जरिए पीड़ित ने अमीषा पटेल, अहमद शरीफ, सुरेश परमार व राजकुमार गोस्वामी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करने की मांग की। कोर्ट ने 16 फरवरी 2019 को फिल्म अभिनेत्री को हाजिर होने का हुक्म दिया। फिर भी वह कोर्ट में पेश नहीं हुईं। तब कोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री को गिरफ्तार करने का आदेश जारी कर दिया।

ये भी पढ़ें ;  मुरादाबाद: शताब्दी समरोह में पहुंचे कपिल देव, बोले- मेहनत और लगन से लक्ष्य हासिल करें विद्यार्थी

संबंधित समाचार