क्या तुर्की, सीरिया के बाद भारत की बारी है..भूकंप से कांपेगी धरती !
देहरादून, अमृत विचार। डच शोधकर्ता फ्रैंक हूगरबीट्स जो नीदरलैंड्स में स्थित सोलर सिस्टम जीओमिट्री सर्वे (SSGS) नामक संस्था के लिए काम करते है। इन्होंने तुर्की में विनाशकारी भूकंप आने की भविष्यवाणी तीन दिन पहले ही कर ली थी। अब इनका कहना है कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत में भी भूकंप की स्थिति बन सकती है। पूर्व-सूचित करते हुए इन्होंने बताया की भूकंप अफगानिस्तान से शुरू हो कर पाकिस्तान और भारत को पार करते हुए भारतीय महासागर में खत्म होगा। शोधकर्ता ने भारत को तैयार रहने की चेतावनी दी है। हालांकि कुछ डच विशेषज्ञ ने इसे छद्म विज्ञान कहा है और उनका दावा है की तुर्की और सीरिया में जो भूकंप आया था उसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है।
