मुरादाबाद : लोकनिर्माण विभाग के कार्यालयों में हुआ सामान्य कामकाज, दो फरवरी से चल रहा था चरणबद्ध आंदोलन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन लोकनिर्माण विभाग के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने पदोन्नति, स्थायीकरण आदि को लेकर दो फरवरी से आंदोलन चलाया था। बुधवार को प्रमुख अभियंता के लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन 24 फरवरी तक स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद गुरुवार को विभाग के कार्यालयों में सामान्य कामकाज हुआ। 

लोकनिर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों में कई दिन हड़ताल के साथ ठप पड़े काम को निपटाने में मिनिस्ट्रियल कर्मचारी जुटे। कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी शमीम अहमद, उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन लोकनिर्माण विभाग के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार आदि काम करने में लगे रहे। प्रशासनिक अधिकारी शमीक अहमद ने बताया कि दूसरे विभाग के डाक और विभागीय काम जो आंदोलन के चलते लंबित थे उसे तेजी से निपटाया जा रहा है। 

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि प्रमुख अभियंता के द्वारा 24 फरवरी तक मांग पूरी करने के आश्वासन का लिखित पत्र भेजे जाने पर आंदोलन स्थगित किया गया है। यदि तय तिथि तक मांगों को पूरा नहीं किया गया तो प्रांतीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में आगे आंदोलन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : '14 फरवरी को Valentine Day न मनाएं, पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को दें श्रद्धांजलि'

संबंधित समाचार