देहरादून: भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग कर रहे युवाओं पर बरसी पुलिस की लाठी, देखें वीडियो
देहरादून, अमृत विचार। भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग कर रहे युवाओं पर गुरुवार को पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पूरा मामला देर रात उस समय से बिगड़ा है जब आंदोलन कर रहे आंदोलनकारियों को पुलिस ने लाठीचार्ज कर जबरन हटाया उसके बाद से ही पूरे प्रदेश में युवा आज जगह-जगह आंदोलन कर रहे हैं।
नाराज युवाओं ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया, जिससे हालात बिगड़ गए। पुलिस की लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शनकारी तितर-बितर हुए लेकिन युवाओं ने अपना विरोध प्रदर्शन खत्म नहीं किया और वो घंटाघर के पास ही गांधी पार्क में एकत्र हो गए। यहां बेरोजगार युवकों ने राज्य सरकार के साथ-साथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ भी नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने प्रीतम सिंह गो बैक के नारे लगाए।
