हल्द्वानी: ससुरालियों ने पीटकर फाड़ डाला बहू के कान का पर्दा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दहेज के लिए ससुरालियों ने अपनी बहू पर बेइंतहा जुल्म ढाए। उसे इतना पीटा कि उसके कान का पर्दा फट गया। बिन मां-बाप की बेटी ने न्याय के लिए एसपी सिटी से गुहार लगाई। जिसके बाद बनभूलपुरा ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर किया। 
 

एसपी सिटी को दी शिकायत में वारसी कालोनी टनकपुर रोड निवासी मौअज्जमा पत्नी इम्तियाज ने बताया कि बचपन में ही उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। मौअज्जमा की शादी उसके बहन और बहनोई ने कराई और बाद में बहनोई की भी मौत हो गई। रिश्तेदारों और बहनोई ने शादी में ससुरालियों को दान-दहेज दिया, लेकिन पति व उसके घरवाले शादी से खुश नहीं थे।

आरोप है कि सास अख्तरी, नन्द शबाना, निशा पत्नी तौसिब, देवर सलीम और पति इम्तियाज उसे दहेज के लिए बुरी तरह पीटते। बीते वर्ष मार्च में उक्त लोगों ने बुरी तरह पीट कर उसके कान का पर्दा फाड़ दिया और घर से निकाल दिया। वह अपनी बहन उजमा के घर वारसी कालोनी पहुंची, लेकिन ससुरालियों ने न मेडिकल कराने दिया और न ही केस दर्ज कराने दिया।
 

घरवालों के समझाने पर मौअज्जमा वापस ससुराल चली गई, लेकिन मारपीट नहीं रुकी। दोबारा पिटाई पर वह फिर अपनी बहन के घर पहुंची और मेडिकल कराया। एसपी सिटी के आदेश के बाद बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

संबंधित समाचार