हल्द्वानी: नगर आयुक्त ने जेसीबी से उखड़वाई दो नवनिर्मित सड़कें 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम क्षेत्र में पखवाड़े भर पहले बनाईं गई सड़कों की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर नगर आयुक्त ने गुरुवार को दो सड़कों पर जेसीबी चलवाकर उन्हें उखड़वा दिया। उन्होंने संबंधित ठेकेदारों से सड़कों को दोबारा बनाने को कहा तथा दोबारा गुणवत्ता खराब पाए जाने पर ठेकेदारों को ब्लेकलिस्टेट करने की चेतावनी दी।

 नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने गुरुवार को नगर निगम क्षेत्र में बनाई गई सीसी और डामर सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान पखवाड़े भर पहले निर्मित वार्ड संख्या 43 (हरिपुर नायक) और वार्ड संख्या 44 (कुसुमखेड़ा तिराहा) में सड़कों की गुणवत्ता खराब देख वह भड़क गए। उन्होंने दोनों सड़कों को अपनी निगरानी में जेसीबी से उखड़वा दिया। साथ ही संबंधित ठेकेदारों को दोबारा मानकों के अनुरूप सड़कें बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों की सड़कों की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है। इससे साफ है कि ठेकेदारों ने काम में मनमानी की है। 

नगर आयुक्त द्वारा जिन सड़कों को उखड़वाया गया उनमें वार्ड 43 हरिपुर नायक में बनी सड़क की लागत साढ़े छह लाख रुपये है। जबकि वार्ड 44 में कुसुमखेड़ा तिराहे के पास बनाई गई सड़क की लागत ढाई लाख रुपये थी। उन्होंने ठेकेदारों से कहा कि काम में गुणवत्ता से कतई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोनों सड़कों को दौबारा बनाने का आदेश देते हुए काम में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा। नगर आयुक्त उपाध्याय ने चेतावनी दी कि अगर सड़कों के निर्माण में दोबारा लापरवाही की गई तो संबंधित ठेकेदारों को ब्लेक लिस्टेट कर दिया जाएगा।  

संबंधित समाचार