बरेली: बीडीए ने बन रही अवैध कालोनी को किया ध्वस्त
डोहरा रोड पर 3000 वर्ग मीटर क्षेत्र में चल रहा था अवैध निर्माण
बरेली, अमृत विचार : डोहरा रोड पर नकटिया नदी के किनारे तीन हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में बन रही अवैध कालोनी को बीडीए ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। बीडीए की लगातार चेतावनी के बाद भी शहर में कुछ लोग बिना नक्शा स्वीकृत कराए अवैध निर्माण करा रहे हैं।
ये भी पढ़ें - बरेली: श्रमिकों के दो बच्चे अटल आवासीय विद्यालय में ले सकेंगे प्रवेश
डोहरा रोड पर नकटिया नदी के किनारे लगभग तीन हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में नाली सड़क, भूखंडों की बाउंड्रीवाल आदि कार्य करते हुए अवैध कालोनी का निर्माण कराया जा रहा था। बीडीए के सहायक अभियन्ता अनिल कुमार और अवर अभियन्ता, सत्यप्रकाश कुशवाहा, एसके सिंह, सुनील गुप्ता, हरीश चौधरी, रमन कुमार आदि एवं प्रवर्तन टीम की मौजूदगी में गुरुवार को निर्माण ध्वस्त कर दिया।
बीडीए सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि बीडीए का अवैध कालोनियों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि लोग किसी भी प्रकार की संपत्ति खरीदते समय विक्रेता से मानचित्र स्वीकृति संबंधी अभिलेख मांगकर यह सुनिश्चित कर लें कि उनके द्वारा खरीदी जा रही संपत्ति नियमानुसार प्राधिकरण से स्वीकृत है।
ये भी पढ़ें - बरेली: मिर्गी पसार रहा पांव, नौनिहाल भी चपेट में
