बरेली: जलसा ग्रीन होटल में चोर ने लैपटॉप पर किया हाथ साफ, वारदात CCTV में कैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। एक बारात घर में एलईडी बल्ब लगाने आए ठेकेदार का एक चोर लैपटॉप चुराकर रफूचक्कर हो गया। जिस तरह से वह वहां बैठा था, किसी को उस पर जरा भी शक नहीं हुआ, लेकिन यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब एलईडी बल्ब सेट करने के बाद लैपटॉप को देखा तो लैपटॉप वहां से गायब था। सीसीटीवी खंगालने पर उसमें देखा गया कि किस तरह से युवक लैपटॉप को चुरा कर ले जा रहा है।

LKFJDKLJF

थाना केला क्षेत्र के संदीप राठौर एलईडी बल्ब लगाने का काम करते हैं। आज उनका एक वैवाहिक कार्यक्रम में एलईडी बल्ब लगाने का ठेका था। शाम करीब 6:54 वह होटल में अपने साथियों के साथ एलईडी बल्ब लगा रहे थे, इस दौरान उन्होंने अपना लैपटॉप सोफे पर रख दिया। कुछ ही देर बाद वहां एक युवक आया और लैपटॉप लेकर रफूचक्कर हो गया। एलईडी बल्ब सेट होने के बाद जब देखा तो लैपटॉप वहां से गायब था

इसके बाद तुरंत ही सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। कैमरे में एक युवक नीले रंग का ट्रैक सूट और महंगे जूते पहने हुए है और लैपटॉप का बैग कंधे पर डाल कर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। काफी देर तक उसकी खोज की गई लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें- बरेली: बीडीए ने बन रही अवैध कालोनी को किया ध्वस्त

संबंधित समाचार