Share Market : शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी टूटे, रुपया में 12 पैसे की गिरावट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। एशियाई और वैश्विक बाजारों से नकारात्मक संकेतों के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 173.69 अंक या 0.29 प्रतिशत गिरकर 60,632.53 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 54.15 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,839.30 अंक पर कारोबार कर रहा था। 

सेंसेक्स की 18 कंपनियों के शेयर लाल निशान के दायरे में रहे, वहीं एचडीएफसी और मारुति के शेयर मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। गौरतलब है कि वित्तीय सूचकांक प्रदान करने वाली एमएससीआई ने अपनी समीक्षा के बाद अपने सूचकांक में चार कंपनियों का महत्व घटाया है। अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों की भी जांच की जाएगी। 

रुपया में 12 पैसे की गिरावट
घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती के रुख के साथ शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 12 पैसे कमजोर होकर 82.63 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल के बढ़ते दाम और विदेशी पूंजी की निकासी ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.61 प्रति डॉलर पर कमजोर खुलने के बाद पिछले कारोबारी दिन की अपेक्षा 12 पैसे गिरकर 82.63 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की मजबूती के साथ 82.51 पर बंद हुआ था। 

ये भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट को मिले दो जज, शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या 34

संबंधित समाचार