SP MLA Irfan Solanki की ग्वालटोली की करीब पांच करोड़ की संपत्ति सील, आगजनी और फर्जी आधार ने बढ़ाईं मुश्किलें
कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी की ग्वालटोली संपत्ति सील।
कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रहीं। पुलिस ने शनिवार को ग्वालटोली में सपा विधायक की पांच करोड़ की संपत्ति सील की गई।
कानपुर, अमृत विचार। शनिवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत सीसामऊ से सपा विधायक इरफान सोलंकी के सहयोगी हिस्ट्रीशीटर शौकत अली पहलवान की एक और तीन करोड़ कीमत का पांच मंजिला अपार्टमेंट सील किया गया। एसीपी कोतवाली रंजीत कुमार के अनुसार यह बिल्डिंग शौकत अली के बेटे अशरफ अली के नाम है।
एसीपी कोतवाली रंजीत कुमार व एसीपी कर्नलगंज अकमल खां के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच विंग इंस्पेक्टर संजय सिंह, फीलखाना इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह, थाना ग्वालटोली, मूलगंज, कोहना समेत एक दर्जन थानों का फोर्स दोपहर 12:30 ग्वालटोली मछली वाला हाते के पास स्थित इस भवन को सील करने पहुंचा। भवन को सील करने के पहले मुनादी की गई।
पुलिस ने ढोल बजाकर मोहल्ले वालों को जानकारी दी की यह बिल्डिंग सील की जाती है। बिल्डिंग हिस्ट्रीशीटर शौकत अली पहलवान के बेटे अशरफ अली के नाम हैं। बिल्डिंग के दो फ्लैट में दो परिवार भी मिले। जिन्होंने फ्लैट की रजिस्ट्री होने की बात कही। मौके पर रजिस्ट्री न दिखा पाने पर पुलिस ने उन्हें हटा दिया। इससे पहले शुक्रवार को जाजमऊ के अशरफाबाद में हिलाल कंपाउंड को सील किया गया था। शौकत अली की अब तक 23 करोड़ की संपत्ति की जा चुकी है।
पुलिस ने इरफान और उसके करीबियों की लगभग 200 करोड की कीमत की 27 संपत्तियों पहचान की है। सभी पर कार्रवाई होनी है। शौकत अली इरफान के करीबी नूरी शौकत के पिता है। शौकत अली और अशरफ अली की जमानत भी हो चुकी है। घनी आबादी में हुई कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इलाकाई लोगों की भीड़ जमा हो गई। एसीपी कोतवाली के अनुसार जो परिवार रजिस्ट्री होने की बात कह रहे हैं, उन्हें सोमवार को अपीलीय अधिकारी से मिलने की बात कही गई है।
चार फर्मों के खाते सील करने के लिए बैंक को रिपोर्ट भेजेगी
पुलिस शौकत अली व उसकी चार फर्मों के खाते सील करने के लिए बैंक को रिपोर्ट भेजेगी। ताकि खातों से रकम निकासी न हो सके। शौकत अली के साथ उसकी फर्म सारा बिल्डर्स, एसए बिल्डर्स, वासहाश बिल्डर्स व एक अन्य फर्म के खातों को सील करने के लिए संबंधित बैंकों को रिपोर्ट भेजी जाएगी, ताकि उनसे नकदी निकासी ना हो सके। इन पांचों खातों में करीब 19 लाख रुपये की रकम बताई जा रही है।
आगजनी और फर्जी आधार ने बढ़ाईं मुश्किलें
जाजमऊ के डिफेंस कालोनी में महिला नजीर फातिमा के प्लॉट पर कब्जा और आगजनी करने के मामले में विधायक और उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में फरारी काटने के दौरान विधायक ने फर्जी आधार कार्ड से दिल्ली से मुंबई तक की हवाई यात्रा की थी। इसमें विधायक, रिजवान सोलंकी, इसराइल आटेवाला, शौकत अली पहलवान समेत पांच पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी।
