IND vs AUS : King होंगे Kohli...लेकिन शमी ने छक्के मार के कर दिया काम तमाम
नागपुर। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट में भारत की पहली पारी में 3 छक्के जड़ने के साथ मोहम्मद शमी के टेस्ट क्रिकेट में 25 छक्के हो गए। इस मामले में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 24 छक्के लगाने वाले विराट कोहली को पछाड़ा है। उन्होंने रवि शास्त्री, उमेश यादव और युवराज सिंह को भी पछाड़ा जिन्होंने टेस्ट में 22-22 छक्के लगाए हैं।
जिस पिच पर कंगारुओं की हालत खराब हुई उसी पर मोहम्मद शमी ने बल्ले से बुलडोजर चला दिया। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में 47 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के उड़ाते हुए 37 रनों की पारी खेली। रोचक बात यह है कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल स्टीव स्मिथ ने भी 37 रन बनाए थे। हालांकि, उन्होंने 107 गेंदों का सामना किया। शमी ने पारी में 7 विकेट झटकने वाले टोड मर्फी को 3 छक्के उड़ाए।
रोहित शर्मा तो स्पेशलिस्ट बल्लेबाज हैं, लेकिन चोट से वापसी कर रहे रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने बताया कि नागपुर की पिच पर बैटिंग कैसे की जाती है। पिच की बहाना करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई। स्पिनर नाथन लायन और टोड मर्फी ने क्रमश: 126 और 124 रन लुटाए। जडेजा ने 185 गेंदों में 9 चौके की मदद से 70 रन ठोके तो अक्षर पटेल ने 174 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का के दम पर 84 रन की पारी खेली।
टेस्ट क्रिकेट के इस रिकॉर्ड में शमी से पीछे भारतीय स्टार
- विराट कोहली- 24 छक्के
- राहुल द्रविड़- 21 छक्के
- केएल राहुल- 17 छक्के
- चेतेश्वर पुजारा- 15 छक्के
- वीवीएस लक्ष्मण- 5 छक्के
मोहम्मद शमी की इस उपयोगी पारी की बदौलत भारत का स्कोर 400 तक पहुंचा। उन्होंने अक्षर पटेल के साथ 9वें विकेट के लिए 52 रनों की शानदार साझेदारी की। उनके इस पार्टनरशिप में 37 रन थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट लेने वाले सबसे सफल गेंदबाज टॉड मर्फी के ऊपर अटैक किया। उन्होंने इस पारी में उपकप्तान केएल राहुल के अलावा पुजारा, कोहली, सूर्या और भरत जैसे बल्लेबाजों से भी अधिक और उपयोगी रन बनाए।
ये भी पढ़ें : WPL 2023 : 'मैं काफी रोमांचित हूं', Jonathan Batty को नियुक्त गया Delhi Capitals का मुख्य कोच
