बहराइच: रेंजर पर Action न होने से भड़के ग्रामीणों का प्रदर्शन, दी बड़ी चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिछिया/ बहराइच, अमृत विचार। बिछिया निवासी बैंक संचालक से अभद्रता और गिरफ्तारी के प्रयास का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रेंजर पर कार्यवाई की मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही 24 घंटे में कार्यवाई न होने पर अनिश्चित कालीन धरना की चेतावनी दी है।

सुजौली थाना क्षेत्र के बिछिया गांव में बीते दिनों रेंजर वीके मिश्रा और वन अधिकार समिति के अध्यक्ष, बैंक संचालक बिछिया गांव निवासी सरोज गुप्ता विवाद मामले में पीडित के साथ ग्रामीणों ने थाना सुजौली में सीओ व थाना प्रभारी राजेश कुमार को रेंजर के खिलाफ कार्यवाही के लिए तहरीर सौंपी थी। सभी ने एफआईआर दर्ज कराने की मांग की थी। ग्रामीणों ने एकजुट होकर कार्यवाही न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। जिसपर डीएफओ कतर्नियाघाट आकाशदीप बधावन व एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बिछिया पंहुचकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर वीके मिश्रा के खिलाफ शिकायत पत्र प्राप्त कर कार्यवाही का आश्वासन दिया था। जिसपर ग्रामीणों ने डीएफओ के आश्वासन पर सहमति जाहिर करते हुए एक सप्ताह का समय दिया था। लेकिन अभी तक रेंजर पर किसी कार्यवाही की कोई खबर न मिलने पर शनिवार को भारी संख्या में ग्रामीण गिरिजापुरी कालोनी स्थित सेवार्थ फाउंडेशन कार्यलय पर एकत्रित हुए। 

बैठक में नवसृजित राजस्व गांव बिछिया, भवानीपुर, टेढ़ीहा, ढकिया आदि गांव से पहुचे ग्रामीणों ने वन ग्राम व नवसृजित राजस्व के विकास और अधिकार को लेकर तमाम चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी जंग हिंदुस्तानी ने ग्रामीणों के साथ उनकी सहमति पर यह तय किया है कि अगर रविवार की शाम तक बिछिया विवाद मामले के दोषी रेंजर कतर्नियाघाट वीके मिश्रा पर कार्यवाही न हुई तो सोमवार से सैकड़ों ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठेंगे। इस मौके पर सरोज गुप्ता, इरशाद अली, प्रेम सागर, दीनानाथ, रामेश्वर ,सुकई, रघुवीर, रामप्रकाश, रामसरन, छब्बेलाल, जगमोहन, पार्वती, जंत्री देवी, प्रभावदेवी, कुसमा देवी, शांति देवी, माया देवी, राम दुलारी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - सांडी के कादिर का कद्रदान हुआ ISRO, दिव्यांगता को मात देकर बने Scientist

संबंधित समाचार