देहरादून/रुड़कीः ब्रह्माकुमारी ने शिव महोत्सव पर निकाली भव्य आध्यात्मिक शोभायात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून/रुड़की, अमृत विचार। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के उत्तराखंड में रुड़की सेवा केंद्र द्वारा शिवरात्रि के उपलक्ष्य में शनिवार से शिव महोत्सव की शुरुआत आध्यात्मिक शोभायात्रा निकाल कर की गई। 

शनिवार की सुबह आदर्श नगर में कृपाल सिंह के घर शिव ध्वजारोहण के साथ राजयोगिनी बीके गीता दीदी ने आध्यात्मिक शोभायात्रा को शिव ध्वज के साथ रवाना किया। उन्होंने शिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालटी हुए कहा कि शिव रात्रि अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का एक ऐसा अवसर है एल, जिसमे हम परमात्मा शिव को याद करके अवगुणों को त्यागकर सद्गुणी बन सकते है। 

यह शोभायात्रा ब्रह्माकुमारीज़ से जुड़े भाई बहनों के श्वेत वस्त्रों, आध्यात्मिक संदेशों व शिव ध्वज की पताकाओं से आकर्षण का केंद्र बनी रही। आदर्श नगर की विभिन्न गलियों से होकर सोलानी पुरम तक पहुंची इस शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।

संस्था की ओर से स्वयंसेवक भाई-बहनों ने परमात्मा शिव के आध्यात्मिक रहस्य,शिव रात्रि के महत्व व चारित्रिक उत्थान से जुड़े स्लोगनों के माध्यम से जन संदेश भी दिया। साथ ही, शिवकुमार भाई के यहां भी शिव ध्वजारोहण किया गया। 

कार्यक्रम में बीके रजनी, सुषमा, अनिल कुमार, विश्वास, अमरेश, रेखा, बृजपाल, यशपाल, श्रीगोपालनारसन, बृजभूषण कपिल, सुमन, प्रियंका आदि शामिल थे।

संबंधित समाचार