आज का राशिफल। 12 फरवरी, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज किसी से ज्यादा बहस न करें अन्यथा मानहानि हो सकती है। अटका हुआ धन आपको मिल सकता है। सेहत के प्रति सावधान रहें। मित्रों से अपेक्षित मदद मिल सकती है। प्रेम संबंधों में थोड़ी नकारात्मकता रहेगी।

वृष

आज अपने कर्म पर विश्वास रखें। आय और व्यय में सन्तुलन रहेगा। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। नए व्यवसाय पर धन निवेश कर सकते हैं। लोगों के सामने छवि काफी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ पर्यटन के लिए जा सकते हैं।

मिथुन

आज पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कर्ज लिया हुआ धन वापस लौटा देंगे। व्यवसाय में कुछ बड़ा प्रयोग कर सकते हैं। खट्टी डकार आ सकती है। जल का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें। बच्चों की प्रगति से उत्साहित रहेंगे।

कर्क

आज घर के जरूरत की वस्तुओं की ऑनलाइन खरीदी कर सकते हैं। बुद्धि विवेक का चतुराई से प्रयोग करेंगे। बैंकिंग और कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों को करियर में उच्च पद प्राप्त होगा। सारे काम आपके अनुसार पूर्ण होंगे।

सिंह

आज जल्दी सफलता प्राप्त करने के लिए शॉर्टकट अपना सकते हैं। लेकिन इससे नुकसान की आशंका भी है। कुछ लोग आपकी आलोचना करेंगे। समय अनुसार अपने स्वभाव में लचीलापन रखें। परिवार में आपका वर्चस्व घट सकता है।

कन्या

आज धन निवेश करने के लिए समय बहुत ही अच्छा है। पुराने लम्बित मामलों में जीत मिल सकती है। आपके काम की गुणवत्ता बढ़ेगी। नई विधाओं को सीखने का प्रयास करें। आप मित्रों की मदद करेंगे। करियर संबंधी परेशानियों का समाधान प्राप्त होगा।

तुला

आज कारोबार में कोई बड़ा लक्ष्य अर्जित कर सकते हैं। आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। अजनबियों पर ज्यादा भरोसा न करें। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। घर में संबंधों का आगमन हो सकता है। वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहेगा।

वृश्चिक

आज आपको अपने सिद्धान्तों से समझौता नहीं करना चाहिए। बच्चों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। काम की बारीकियों में ध्यान देंगे। लेखन और मीडिया से जुड़े कार्यों से लाभ मिलेगा। मानसिक तनाव में कमी आयेगी।

धनु

आज अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है। व्यर्थ की गतिविधियों में समय बर्बाद न करें। शुगर के रोगी अपने खानपान का ध्यान दें। आलस्य के कारण काम बिगड़ सकते हैं। ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपको गलत सलाह देते हैं।

मकर

आज प्रेम विवाह को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को समझने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से उत्साहित रहेंगे। भौतिक सुखों को लेकर आकर्षित हो सकते हैं।

कुंभ

आज नया काम शुरू करने से पूर्व उसकी पूरी तैयारी कर लें। समाजसेवा से जुड़े लोगों को मान-सम्मान प्राप्त होगा। आपकी आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। सन्तान की प्रगति से उत्साहित रहेंगे। आपके ऊपर काम का अत्यधिक दबाव रहेगा।

मीन

आज अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ भी सकते हैं। किसी मित्र के माध्यम से आपको व्यापार के आइडियाज़ मिल सकते हैं। वकालत से जुड़े पेशे में विजय मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहने वाला है।