अयोध्या: चौक-घंटाघर से पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण
अयोध्या, अमृत विचार। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के चलते रविवार को कोतवाली पुलिस की ओर से अभियान चलाया गया। एसएसपी मुनिराज जी के निर्देश पर सड़क पर उतरी पुलिस ने कोतवाल नगर शमशेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में सड़कों से अतिक्रमण हटवाया। दुकानदारों को बाहर तक दुकानें न लगाने की चेतावनी दी गई।
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने हेतु और यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए चौक, घंटाघर आदि भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग भी की गयी। इसके साथ ही दुकानों का सामान तथा ठेला लगाकर सड़क पर किये गये अतिक्रमण को हटवा कर अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ें:-सपा सरकार में केन्द्र ने यूपी के साथ किया था भेदभाव, Akhilesh Yadav ने पीएम मोदी पर बोला हमला
