रामनगरः आस्था का एक अनोखा केंद्र- बाला जी मन्दिर में पूजा तो अब्दुला शाह की मजार पर चादरपोशी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार (सिद्धार्थ पपनै)। रामनगर में रविवार को किन्नर समाज की शाही सवारी पूरे शहर में धूमधाम से निकली। पहली बार रामनगर में किन्नरों के जुलूस को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।  

तेलीपुरा रोड़ से रेशमा बुआ व याना खान के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ किन्नरों का जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ मुख्य बाजार पहुंचा। जुलूस में देश के विभिन्न अंचलों से आये किन्नर फूलों से सजी घोड़ा बग्गियों और जिप्सियों में सवार होकर नगर के लोगों की खुशहाली की कामना करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद देते नजर आए। 

जुलूस के आगे युवा किन्नर सड़को पर बैंड बाजे की धुन पर नाचने गाने के साथ किन्नरों के जुलूस ने ईदगाह में जाकर अब्दुला शाह की मजार पर चादर पोशी की तो वहीं बालाजी मन्दिर में पूजा अर्चना करने के साथ ही घण्टा चढ़ाकर अपने शहर और देशभर में अमन शांति की कामना की। नगर में जिधर से भी किन्नरों का जुलूस निकला उधर हर धर्म और सम्प्रदाय के लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।

किन्नर महासम्मेलन की बागडोर संभालने वाली याना खान ने कहा कि अभी उनका सम्मेलन 16 फरवरी तक चलेगा। हम सभी अपने देश की कौमी एकता की कामना करते हैं। 

संबंधित समाचार