पाकिस्तान में ट्रांसजेंडर पर हमला, संगीत कार्यक्रम से घर लौटते वक्त मारी गोली, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पेशावर। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में एक अज्ञात बंदूकधारी की गोलीबारी में एक ट्रांसजेंडर की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार रात तब हुई जब तीनों ट्रांसजेंडर कोहाट जिले में आयोजित एक संगीत कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे। पुलिस अधिकारी ने कहा, "तीन ट्रांसजेंडर में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।" घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें:- ठुकराया हमारा प्यार..तुम्हें बर्बाद कर के छोड़ेंगे, बॉयफ्रेंड की शादी पर एक्स गर्लफ्रेंड्स ने दिया धरना

संबंधित समाचार