हल्द्वानीः ऑपरेशन क्रैक डाउन: बनभूलपुरा के 12 अपराधियों पर लगा गुंडा एक्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में नशा बेचने वाले, जुआं खेलने और खिलाने वाले व चोरों पर पुलिस ने अपना शिकंजा कस दिया है। बनभूलपुरा के ऐसे 12 अपराधियों पर पुलिस ने गुंडा एक्ट लगा दिया है। पुलिस ने ये कार्रवाई ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत की है। 

पुलिस के मुताबिक, जिन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है, उसमें शहनवाज अंसारी उर्फ आनू निवासी वार्ड नंबर 33, मो. दानिश उर्फ मोटा निवासी वार्ड नंबर 31, आसिम उर्फ बुड्ढा निवासी गफूर बस्ती, वसीम उर्फ चिंगाडू निवासी गफूर बस्ती, शादाब उर्फ शाहदाब अहमद उर्फ मुल्ला निवासी इंदिरानगर, मोहसिन उर्फ डायलाग निवासी बनभूलपुरा, सलमान अली उर्फ पंगू निवासी नई बस्ती, अजीम उर्फ ठेकेदार निवासी इंदिरानगर, शकील अहमद उर्फ राहुल निवासी लाइन नंबर 17, गुलफाम अंसारी निवासी इंदिरानगर, शिवान निवासी वार्ड 29 और शाकिर खान उर्फ पम्मी निवासी इन्द्रानगर शामिल हैं।

बनभूलपुरा पुलिस ने बताया कि जिन अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है, उन पर कई-कई केस दर्ज हैं।

संबंधित समाचार